--विज्ञापन यहां--

खाने के पैसे मांगे तो 20 लोगों के साथ होटल पहुंचा ग्राहक

By NS
On: October 1, 2026 11:18 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


दरभंगा। CCTV Viral Video: बिहार के दरभंगा में होटल का बकाया बिल मांगना मालिक को भारी पड़ गया। आरोप है कि खाने के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद एक ग्राहक करीब 15 से 20 लोगों के साथ होटल पहुंचा और मालिक सुमित झा के साथ मारपीट कर दी। हमले में होटल मालिक के सिर और हाथ में चोट आई है। घटना की पूरी वारदात होटल में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि होटल के अंदर मौजूद सुमित झा पर एक व्यक्ति डंडे से हमला करता है। इसके बाद उसके साथ आए कई लोग भी होटल के अंदर पहुंच जाते हैं और सुमित के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। कुछ लोग लाठी-डंडे और लात-घूंसों से हमला करते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ ने होटल की कुर्सियां उठाकर भी मारपीट की। इस दौरान होटल में मौजूद महिला कर्मचारी हमलावरों को रोकने की कोशिश करती दिखाई देती हैं।

सुमित के मुताबिक, विवाद करीब 3100 रुपये से अधिक के खाने के बिल को लेकर शुरू हुआ था। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले करीब आठ लोग होटल में खाना खाने आए थे और बिना पूरा भुगतान किए चले गए। बाद में उनसे बकाया रकम मांगी गई, लेकिन कथित तौर पर भुगतान को लेकर टालमटोल की गई।

सुमित का आरोप है कि 30 सितंबर की शाम करीब 20 लोग होटल पहुंचे। उनके हाथों में डंडे और कथित तौर पर कुछ हथियार थे। इसके बाद अचानक उन पर हमला कर दिया गया। मारपीट में घायल होने के बाद सुमित इलाज के लिए DMCH पहुंचे, जहां उनके सिर और हाथ की चोटों का उपचार किया गया।

होटल मालिक ने यह भी बताया कि हमलावरों ने पहले बकाया रकम का भुगतान कर दिया था और होटल स्टाफ से हुई कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं डालने की बात कही थी। इसके बावजूद बाद में दोबारा होटल पहुंचकर मारपीट की गई। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

घटना के बाद सुमित झा ने नगर थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है। सदर SDPO एस.के. सुमन ने बताया कि CCTV में दोनों पक्षों के बीच मारपीट दिखाई दे रही है। एक पक्ष की ओर से शिकायत मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment