--विज्ञापन यहां--

खाद-बीज और आवास की मांग पर तालाब में उतरे किसान और आवास हितग्राही लक्ष्मी सागर में जल सत्याग्रह शुरू

By NS
On: June 18, 2026 6:08 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। किसानों को पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को आवास स्वीकृत करने की मांग को लेकर गुरुवार को किसानों और आवास हितग्राहियों ने पाटन विधानसभा के ग्राम कुर्मीगुंडरा के लक्ष्मी सागर तालाब में जल सत्याग्रह शुरू किया।

जनकल्याण समिति के संयोजक युगल किशोर आडील के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण पानी में खड़े होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते रहे।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि खेती का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन क्षेत्र में किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल पा रहा है, जिससे खेती प्रभावित होने की आशंका है। वहीं कई पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से अब तक वंचित हैं। इन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर किसानों और हितग्राहियों ने जल सत्याग्रह का रास्ता अपनाया है।
आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जल सत्याग्रह के दौरान किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाद-बीज की सुचारू उपलब्धता और आवास योजना के लंबित मामलों का तत्काल निराकरण करने की मांग की।
जल सत्याग्रह में क्षेत्र के किसान, आवास हितग्राही तथा विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। आंदोलन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की नजर बनी हुई है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

भोजपुरी इंडस्ट्री में बढ़ा विवाद: अंजना सिंह के समर्थन में उतरे एक्स पति यश कुमार, खेसारी लाल यादव और उनकी टीम पर लगाए गंभीर आरोप

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह संपन्न हुआ

CG NEWS: नकटी में हुई कथित अवैध कार्रवाई के विरोध में माना

नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, सांसद विजय बघेल ने दी जिम्मेदारियों के निर्वहन की सीख

‘एक देश, एक चुनाव’ पर अभी करना होगा लंबा इंतजार! मानसून सत्र

दहेज की मांग, मारपीट, जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में कार्रवाई, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

Leave a Comment