--विज्ञापन यहां--

कार ने मोटरसाइकिल को मारी जबरदस्त ठोकर, दो मासूम बच्चों की इलाज के दौरान मौत, एक गंभीर रूप से घायल, देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव की घटना

By NS
On: September 21, 2026 3:19 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


देवरीबंगला/देवरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसुली गांव के पास रविवार रात डौडीलोहारा – राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सङक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने रॉन्ग साइड में जाकर बाइक सवार तीन लोगों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो मासूम बच्चों की राजनांदगांव में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बाइक चालक पवन कुमार सोनकर गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद कार चालक एवं उसका अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परसुली निवासी पवन सोनकर अपने 3 वर्षिय बेटे हिमांशु सोनकर और 12 वर्षिय भतिजा नमन कुमार सोनकर के साथ बाइक क्रमांक सीजी24 एस 1107 से घर के पास सङक पर निकलें थे। इसी दौरान डौडीलोहारा से देवरी की तरफ की जा रही तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 7360 के चालक ने वाहन को रॉन्ग साइड ले जाकर आमने-सामने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे एवं घायलों की मदद की। सूचना मिलने पर 112 एवं एंबुलेंस की सहायता से तीनों को देवरीबंगला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले भेजा गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात स्थिति गंभीर होने के कारण राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान पवन सोनकर के पुत्र हिमांशु एवं भतीजे नमन सोनकर की मौत हो गई। घटना के बाद ग्राम परसुली के पास मुख्य मार्ग पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद कार चालक एवं उसका साथी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर दोनों आरोपीयों की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शीयो व ग्रामीणों के अनुसार कर चालक शराब के नशे में था। पुलिस जांच जारी है कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। दोनों मासूम बच्चों के पोस्टमार्टम के पश्चात गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment