--विज्ञापन यहां--

‘कल होगा कांड’… गर्लफ्रेंड को भेजे 1 लाख से ज्यादा

By NS
On: September 30, 2026 4:03 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


Caleb Flynn Murder Case: अमेरिका के चर्चित सिंगिंग शो American Idol में नजर आ चुके कैलिब फ्लिन को अपनी पत्नी एशली फ्लिन की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया है। 40 वर्षीय कैलिब 2013 में शो के 12वें सीजन में कंटेस्टेंट रह चुके हैं और बाद में पादरी के तौर पर भी काम कर चुके हैं। उनकी पत्नी एशली से दो बेटियां हैं। कोर्ट में सामने आए अभियोजन पक्ष के मुताबिक, हत्या से पहले कैलिब का एक अन्य महिला एलेगा बॉटनर के साथ करीब एक साल से संबंध था और दोनों के बीच एक लाख से ज्यादा मैसेज हुए थे। आरोप है कि कैलिब अपनी पत्नी से छुटकारा पाने और प्रेमिका के साथ नई जिंदगी शुरू करने की बात करता था। हत्या से कुछ घंटे पहले भेजे गए एक कथित मैसेज में उसने लिखा था, “कल होगा कांड।”

मामला 16 फरवरी 2026 को सामने आया, जब कैलिब ने 911 पर फोन कर दावा किया कि उनके ओहायो स्थित घर में कोई घुस आया और उसकी पत्नी को गोली मार दी। पुलिस के अनुसार, एशली को बेड पर गोली मारी गई थी। कैलिब ने शुरुआती बयान में खुद को भी घटना का शिकार बताया, लेकिन तीन दिन बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

– Advertisement –

Ad image

अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि घर में कोई बाहरी हमलावर नहीं आया था और कैलिब ने ही पत्नी की हत्या के बाद घटना को घुसपैठ की वारदात दिखाने की कोशिश की। अभियोजन के मुताबिक एशली के सिर के पीछे दो गोलियां मारी गई थीं। मामले में कई परिस्थितिजन्य सबूत भी पेश किए गए। इनमें हत्या से करीब 20 दिन पहले घर के सुरक्षा कैमरों को हटाया जाना, डिजिटल रिकॉर्ड में कैलिब की गतिविधियां, उसके ट्रक से 9mm पिस्तौल का गायब होना और घटनास्थल पर 9mm गोलियों का मिलना शामिल था। अभियोजन ने यह भी आरोप लगाया कि कैलिब ने अपने फोन से कुछ ऐप्स और मैसेज हटाने की कोशिश की थी।

दूसरी ओर, बचाव पक्ष ने कैलिब के खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया। उसके वकीलों ने कहा कि हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं हुआ और ऐसा कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है जिससे साबित हो कि कैलिब ने गोली चलाई। बचाव पक्ष ने अभियोजन की कहानी को अफेयर से जोड़कर बनाई गई परिस्थितिजन्य कहानी बताया।

29 सितंबर को जूरी ने करीब ढाई घंटे विचार-विमर्श के बाद कैलिब को कुल नौ आरोपों में दोषी ठहराया। अब अदालत 5 अक्टूबर को उसकी सजा का ऐलान करेगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment