--विज्ञापन यहां--

कच्ची महुआ शराब पर आबकारी का बड़ा शिकंजा, 9 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

By NS
On: September 12, 2026 10:29 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


  • आबकारी निरीक्षक अरविंद साहू के नेतृत्व में घोरारी गांव में दबिश, अवैध शराब का भंडाफोड़ — आरोपी जेल भेजा गया

पाटन। दक्षिण पाटन अंचल में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी निरीक्षक अरविंद साहू के नेतृत्व में विभागीय टीम ने रानीतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरारी में दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

43 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग की कार्रवाई में आरोपी अशोक कुमार, उम्र 43 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप

पाटन अंचल में कच्ची महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की कार्रवाई ने एक बार फिर अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने का संदेश दिया है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment