--विज्ञापन यहां--

इकलौते बेटे की मौत से टूटी मां, नदी में कूदकर दी जान

By NS
On: September 20, 2026 7:47 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


उत्तराखंड। Mother Son Death: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक परिवार पर कुछ ही घंटों के भीतर ऐसा दुख टूटा कि पूरा गांव शोक में डूब गया। 14 वर्षीय जतिन जोशी की अचानक मौत के बाद उसकी मां पूनम जोशी ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले पूनम अपनी बेटी को भी खो चुकी थीं। बेटे की मौत के बाद सदमे में उठाए गए इस कदम ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया।

कुछ घंटों में उजड़ गया परिवार.(Photo: Rakesh Pant/ITG)

मामला जिला मुख्यालय के पास स्थित मड़े गांव का है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 14 वर्षीय जतिन जोशी घर से झौलखेत खेल मैदान के लिए निकला था। मैदान में दौड़ लगाने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में जतिन की मौत की वजह हृदयाघात बताई जा रही है।

बेटे की मौत की खबर ने मां को तोड़ दिया

जतिन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी अचानक मौत की खबर से मां पूनम गहरे सदमे में चली गईं। अस्पताल से घर लौटने के बजाय वह गंगोलीहाट जाने वाली टैक्सी में बैठ गईं। बताया गया कि करीब 30 किलोमीटर दूर घाट के पास उन्होंने टैक्सी रुकवाई और सरयू नदी में छलांग लगा दी।

टैक्सी चालक और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश के बाद पूनम का शव बरामद किया।

दो साल पहले बेटी को भी खोया था

इस घटना ने परिवार के पुराने जख्म भी ताजा कर दिए। बताया जा रहा है कि पूनम की बेटी की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी। बेटी को खोने के बाद परिवार में जतिन ही इकलौता बेटा था, लेकिन उसकी भी अचानक मौत हो गई।

कुछ ही घंटों के अंतराल में मां और बेटे की मौत की खबर जैसे ही मड़े गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की आवश्यक कार्रवाई

पुलिस ने जतिन और पूनम दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जतिन की मौत की शुरुआती वजह हृदयाघात बताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगी। वहीं, पूनम की मौत के मामले में भी पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment