--विज्ञापन यहां--

आवास प्लस 2.0 की सूची में जनपद अध्यक्ष का नाम, सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल

By NS
On: July 1, 2026 6:27 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 के तहत पाटन विकासखंड के सभी ग्रामों में 24 से 27 जून तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन बैठकों में आवास प्लस 2.0 की सूची का वाचन कर पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों का चयन किया गया।
ग्राम सभाओं के दौरान कई गांवों में यह शिकायत सामने आई कि अनेक वास्तविक जरूरतमंद परिवारों के नाम सूची में शामिल नहीं हैं। इसी बीच ग्राम बटंग की सूची में वर्तमान जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक का नाम एवं सरपंच का नाम शामिल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि का नाम सूची में है और कई जरूरतमंद परिवारों के नाम नहीं हैं, तो इससे सत्यापन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि संबंधित सूची का सत्यापन किस आधार पर और किन अधिकारियों द्वारा किया गया, इसकी जांच होनी चाहिए।
क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि यदि पात्र हितग्राहियों के बजाय प्रभावशाली लोगों के नाम सूची में शामिल किए जा रहे हैं, तो आम जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में कठिनाई हो सकती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवास प्लस 2.0 की सूची का निष्पक्ष पुनः परीक्षण कराया जाए, ताकि वास्तविक पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके।

वर्षण….. जनपद अध्यक्ष का नाम सूची में कैसे शामिल हुआ ये सर्वे करने वाले ही बता सकते है। आवास की सर्वे के लिय बाहर से सर्वे करने वाले आए थे। सूची में मेरा भी नाम है।

गेंदूराम वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत बटंग



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment