--विज्ञापन यहां--

आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का किया गया था हत्या,,,यज्ञ दत्त शर्मा,,,,

By NS
On: June 24, 2026 1:24 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,

राजिम/ जिला मुख्यालय गरियाबंद के राजिम स्थित पीडब्ल्यूडी विभाग के रेस्टहाउस में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री यज्ञदत्त शर्मा द्वारा आपातकाल की बरसी के अवसर पर प्रेसवार्ता कर वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 25 जून 1975 को पूरे देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की निर्मम हत्या की थी।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि आपातकाल के दौरान देशवासियों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस की स्वतंत्रता पर सेंसरशिप थोप दी गई और लाखों निर्दोष लोगों को जेलों में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि महीनों तक चले इस दौर ने भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को झकझोर कर रख दिया।उन्होंने कांग्रेस पर सत्ता तानाशाही मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि देशहित से ऊपर एक परिवार और एक व्यक्ति के अहंकार को रखा गया। लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले युवाओं, पत्रकारों और

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

जनआंदोलनों में भाग लेने वाले नागरिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आपातकाल के विरोध में उठी हर आवाज को नमन किया।पत्रकार वार्ता में राजिम विधायक रोहित साहू, जिला भाजपा महामंत्री चन्द्रशेखर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव , मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment