--विज्ञापन यहां--

आंधी में उजड़ा आशियाना, पेड़ गिरने से घायल हुई बुजुर्ग महिला, जगरगुंडा पुलिस बनी सहारा

By NS
On: September 23, 2026 10:20 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


सुकमा। CG NEWS: बुधवार को तेज बारिश और आंधी-तूफान ने जगरगुंडा क्षेत्र के पूवर्ती और तुमालपारा गांव में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई घरों के छप्पर उड़ गए और पेड़ गिरने से ग्रामीणों के मकानों को नुकसान पहुंचा। इसी दौरान तुमालपारा निवासी 65 वर्षीय मड़कम दुलारी पति स्व. जोगा के घर पर पेड़ गिर गया। हादसे में वह घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही जगरगुंडा पुलिस की टीम तत्काल गांव पहुंची। आंधी और बारिश के बीच पुलिस जवानों ने घायल बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी सीआरपीएफ कैंप पूवर्ती पहुंचाया। कैंप के मेडिकल स्टाफ ने बिना देरी किए महिला का उपचार शुरू किया। समय पर उपचार मिलने से उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

आंधी के बीच ग्रामीणों की सुरक्षा का लिया जायजा

पुलिस टीम ने प्रभावित इलाके में पहुंचकर ग्रामीणों की स्थिति और क्षति का जायजा लिया। जवानों ने ग्रामीणों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की समझाइश दी। पुलिस की त्वरित मदद से घायल बुजुर्ग को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

– Advertisement –

Ad image

नुकसान की जानकारी प्रशासन और बिजली विभाग को दी

आंधी-तूफान से हुए नुकसान की जानकारी विद्युत विभाग के जेई, तहसीलदार और पटवारी को दी गई है। संबंधित विभागों द्वारा क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जगरगुंडा पुलिस ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार ग्रामीणों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

प्राकृतिक आपदा के बीच पुलिस और सीआरपीएफ की त्वरित मदद ने एक घायल बुजुर्ग महिला को समय पर उपचार दिलाया। ग्रामीणों के बीच पुलिस जवानों की इस मानवीय पहल की सराहना की जा रही है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment