--विज्ञापन यहां--

अमित शाह से मिली छत्तीसगढ़ भाजपा सोशल मीडिया टीम

By NS
On: July 14, 2026 9:24 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ भाजपा सोशल मीडिया टीम ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान अमित शाह ने छत्तीसगढ़ भाजपा सोशल मीडिया टीम द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया टीम ने भी संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिए अपने प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment