--विज्ञापन यहां--

अतरमरा में नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात से किसानों में खुशी, ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू का जताया आभार,,,,,,

By NS
On: September 1, 2026 9:19 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,

राजिम। पाण्डुका अंचल के अतरमरा सहित क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। अतरमरा कृषक सेवा सहकारी समिति एवं नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात मिलने पर समस्त ग्रामवासियों ने राजिम विधायक रोहित साहू के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा प्रवक्ता शिवांगी चतुर्वेदी ने कहा कि नवीन धान खरीदी केंद्र की स्थापना क्षेत्र के अन्नदाताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब किसानों को अपनी मेहनत से उपजाए धान को बेचने के लिए दूर-दराज के खरीदी केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। इससे किसानों के समय, श्रम और परिवहन खर्च की बचत होगी तथा धान विक्रय की प्रक्रिया भी अधिक सुविधाजनक होगी।

उन्होंने कहा कि राजिम विधायक रोहित साहू की किसान हितैषी सोच, संवेदनशील पहल और क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं के प्रति सजगता का यह सुखद परिणाम है। विधायक ने किसानों की आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए नवीन धान खरीदी केंद्र के लिए निरंतर प्रयास किया, जिससे आज अतरमरा क्षेत्र के किसानों को बड़ी सुविधा प्राप्त हुई है। यह पहल निश्चित रूप से किसानों की मेहनत को सम्मान देने वाली है।
शिवांगी चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। धान खरीदी की सुविधाओं का विस्तार, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध कराना सरकार की किसान हितैषी सोच को दर्शाता है।
उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासमुंद लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद द्वारा भी क्षेत्र की जनता और किसानों से जुड़े विषयों को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों तथा जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है।
इन गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ
नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से अतरमरा सहित रजनकटा, मोहतरा, दीवना, खट्टी, कुम्हरमरा सहित आसपास के अन्य गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने कहा कि नवीन केंद्र के कारण किसानों को अपनी उपज लेकर दूर जाने की आवश्यकता कम होगी तथा धान खरीदी की प्रक्रिया में सुविधा और सहूलियत बढ़ेगी।
ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की आवश्यकता को समझते हुए नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात दिलाना किसानों के हित में एक सराहनीय पहल है। यह केंद्र किसानों के लिए केवल धान विक्रय का स्थान नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, समय और श्रम को सम्मान देने वाली महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा।
इस अवसर पर जनपद सदस्य दुलारी साहू, सरपंच केजा बाई, सोम , यश कुमार सिन्हा, उपसरपंच, पाण्डुका परिक्षेत्र उपाध्यक्ष हेमलता साहू, श्यामलाल साहू, टीकम सिन्हा, ग्राम पटेल जगत सिन्हा, मेघनाथ पटेल, जितेन्द्र कश्यप एवं मिलन पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात के लिए शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment