खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,
पाण्डुका/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन पूरे विश्व में 21 जून को किया जाता है।और इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), अतरमरा द्वारा बाजार चौक,में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता कौशिक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य दुलारी साहू, सरपंच केजा सोम, उपसरपंच येस कुमार सिन्हा सहित पंचगण उपस्थित रहे। साथ ही हाई स्कूल के प्राचार्य देवांगन एवं मिडिल/प्राथमिक शाला के प्राचार्य के एल यादव की उपस्थिति सफल रहा योगाभ्यास का संचालन योग प्रशिक्षक कुमारी कुसुमलता साहू द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में फार्मासिस्ट मोहन ठाकुर,औषधालय सेवक श्शरद सिन्हा एवं पीटीएस नौहर यादव का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रहा।





