--विज्ञापन यहां--

अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन में रायपुर जिला

By NS
On: September 22, 2026 11:29 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन, छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा इकाई द्वारा प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनसेवा केंद्रित बनाने की दिशा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसी क्रम में रायपुर जिला अध्यक्ष के रूप में उदित अग्रवाल एवं जिला महामंत्री के रूप में रजत अग्रवाल की नियुक्ति की गई है।

अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के छत्तीसगढ़ प्रांतीय प्रभारी ईश्वर अग्रवाल के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अप महामंत्री प्रमोद जैन, प्रदेश महामंत्री कर्तव्य अग्रवाल जी, प्रदेश अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल की सहमति तथा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल की अनुशंसा पर प्रदेश युवा अध्यक्ष अमर सुल्तानिया एवं महामंत्री नितेश अग्रवाल जी द्वारा वर्ष 2026 से 2031 के लिए यह घोषणा की गई है।

– Advertisement –

Ad image

रायपुर जिले की नई जिम्मेदारी मिलने पर उदित अग्रवाल ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को समाजसेवा, संगठन विस्तार, सामाजिक एकजुटता एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज की युवा शक्ति केवल समाज की ताकत नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भी महत्वपूर्ण शक्ति है। युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें सामाजिक कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

नई जिम्मेदारी मिलने पर उदित अग्रवाल एवं रजत अग्रवाल को अग्रवाल समाज के विभिन्न अग्रवाल संगठनों, शहर के सामाजिक संस्थाओ द्वारा बधाई प्रेक्षित की गई।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए अध्यक्ष एवं महामंत्री की घोषणा की गई है। नई कार्यकारिणी के माध्यम से प्रदेश में युवा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा समाज के युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment