गरियाबंद में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की भव्य धूम हवन, सुंदरकांड, भंडारा और महाआरती में उमड़ी आस्था तिरंगा चौक से महेंद्र गिरी तक गूंजा भक्ति का जयघोष

NFA@0298
3 Min Read


छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार, 19 अप्रैल 2026 को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा एक भव्य एवं दिव्य धार्मिक आयोजन किया गया। पूरे दिन चले इस आयोजन में जिलेभर से ब्राह्मण समाज सहित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति व श्रद्धा से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे पवित्र महेंद्र गिरी पर्वत पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन के साथ हुई। आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम का आह्वान किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्म, संस्कृति और समाज की उन्नति की कामना की।

– Advertisement –

Ad image

इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सर्व ब्राह्मण समाज भवन में पूजन-अर्चन और सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। सुंदरकांड के पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भावविभोर होकर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के जयकारे लगाते रहे।

शाम 5:00 बजे से 8:30 बजे तक समाज द्वारा भव्य प्रसादी वितरण एवं भोग-भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे सामाजिक एकता और समरसता का संदेश भी प्रसारित हुआ।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शाम 7:00 बजे तिरंगा चौक में आयोजित महाआरती रही, जहां सैकड़ों श्रद्धालु एक साथ एकत्रित होकर भगवान परशुराम की आराधना में लीन हो गए। दीपों की रोशनी और भक्ति गीतों के बीच पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

इस भव्य आयोजन में सर्व ब्राह्मण समाज गरियाबंद के संरक्षक कृष्ण कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, महासचिव रामकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष कमलेश पांडे, जिला उपाध्यक्ष बसंत त्रिवेदी, तहसील अध्यक्ष बसंत मिश्रा सहित राजू तिवारी, गिरीश उपासने, प्रभाषंकर मिश्रा, नरेंद्र तिवारी, अशोक शर्मा, तीरथ उपाध्याय, होरीलाल शर्मा, पवन दुबे, आनंद दुबे, घनश्याम दुबे, शुभम दुबे, राघव दुबे, धीरेन्द्र तिवारी, सारांश शर्मा, ज्ञानेश तिवारी, गिरीश शर्मा, बसंत शर्मा, विनोद दुबे, संजय दुबे, आकाश तिवारी, रोहित तिवारी, विजय दुबे, सौरभ तिवारी, अंकुश उपाध्याय,आरती त्रिवेदी लीला तिवारी मंजू दुबे सविता दुबे नीलू तिवारी सपना मिश्रा गिरजा मिश्रा मधुबाला मिश्रा शांति मिश्रा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सर्व ब्राह्मण समाज जिला गरियाबंद द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि समाज की एकजुटता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का भी भव्य प्रदर्शन रहा।



Source link

Share This Article
Leave a Comment