लोहरसी में राशन के लिए सुबह से रात तक जूझ रहे हितग्राही

NFA@0298
1 Min Read


पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम लोहरसी में राशन कार्डधारियों को राशन प्राप्त करने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को सुबह से लेकर देर शाम तक दुकान के बाहर लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राशन दुकानदार द्वारा हर महीने के अंतिम दिनों में ही वितरण किया जाता है। इस बार भी 25 तारीख से राशन वितरण शुरू किया गया, जिससे बड़ी संख्या में हितग्राही एक साथ दुकान पहुंच रहे हैं। इसके चलते लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों को छोड़कर सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं, लेकिन कई लोगों को देर शाम तक भी राशन नहीं मिल पा रहा है। आज शाम लगभग 7 बजे के बाद भी दुकान पर लोगों की लंबी कतार देखी गई।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि राशन का वितरण पूरे महीने नियमित रूप से किया जाए, तो इस तरह की भीड़ और परेशानी से बचा जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।



Source link

Share This Article
Leave a Comment