बेबीलॉन इंटरनेशनल में भजन क्लबिंग का भव्य

NFA@0298
2 Min Read


रायपुर। RAIPUR NEWS : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई के युवा विंग द्वारा बेबीलॉन इंटरनेशनल में भजन क्लबिंग का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें करीब 5000 लोगों ने हिस्सा लेकर इतिहास रच दिया।

कार्यक्रम में भक्ति संगीत पर लोग जमकर झूमे और “जय श्री राम” व “राधे-राधे” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस आयोजन ने खासतौर पर युवाओं के बीच नई पहचान बनाई और भजन क्लबिंग को एक ट्रेंड के रूप में स्थापित किया।

– Advertisement –

Ad image

मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में भजन क्लबिंग युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है और यह भारतीय संस्कृति से जोड़ने का एक बेहतरीन माध्यम है।

– Advertisement –

Ad image

सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि पूरे आयोजन में “जय श्री राम” के नारे गूंजते रहे और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। वहीं युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना ने कहा कि युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम राम व कृष्ण भक्ति में सराबोर रहा। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष काजल सचदेव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस आयोजन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, शदाणी दरबार तीर्थ के सचिव उदय शदाणी, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी, पार्षद अनामिका सिंह, सिंधी काउंसिल अध्यक्ष ललित जैसिंघ, सिंधी काउंसिल चेयरमैन संजय रहेजा, विक्की लोहाना, सुनील कुकरेजा, प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग जीतू लोहाना, नितिन कृष्णानी, निलेश तारवानी, मनीष तलरेजा, विजय तनवानी, रोशन ओछवानी, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, लक्ष्मी बजाज चंचलानी, लक्की कुकरेजा आकाश मेघानी, गौतम रेलवानी उपस्थित थे।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment