पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन में श्रीरामनवमी की भव्य शोभायात्रा में हुए शामिल

[ad_1]

पाटन। श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर पाटन नगर में आयोजित भव्य एवं विशाल शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन किए एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, युवा, मातृशक्ति एवं नगरवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। नगर में जय सियाराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर भूपेश बघेल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म और आदर्शों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे और समाज में प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव कायम रहे। इस मौके पर मुख्यरूप से राकेश ठाकुर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण,जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, पुरुषोत्तम कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साहू, हेमंत देवांगन, तरूण बिजौर,आभाष शर्मा, सरजू साहू,गोपाल देवांगन,नीरज सोनी, संतोषी तिवारी, युवराज साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

[ad_2]

Source link

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *