चित्रसेन कलिहारी के जन्मदिन पर होगा पौधारोपण कार्यक्रम

NFA@0298
1 Min Read


पाटन।झेरिया गाड़ा देवदास समाज दुर्ग के अध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा दुर्ग के जिला मंत्री, पंच वार्ड क्रमांक 6 एवं जनपद प्रतिनिधि चित्रसेन कलिहारी के जन्मदिन के अवसर पर 1 मई को ग्राम पतोरा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत पतोरा दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग स्थित एफएसटीपी परिसर में सुबह 9 बजे आयोजित होगा। जिसमें जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया जाएगा। श्री कलिहारी ने अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment