मलिहाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, धमकी देकर बना रहा था दबाव

NFA@0298
1 Min Read



लखनऊ । राजधानी के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म और धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार 28 अप्रैल 2026 को पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री को गांव का ही अजीम नामक युवक लंबे समय से स्कूल आते-जाते समय परेशान करता था।

आरोप है कि 22 अप्रैल को आरोपी अजीम ने बालिका को बहला-फुसलाकर घर के पीछे झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता पर शादी का दबाव भी बनाया और मना करने पर परिवार को धमकाता रहा।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। तलाश के दौरान 30 अप्रैल को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बरगदी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment