--विज्ञापन यहां--

LIC की ‘बीमा श्री’ योजना : सुरक्षा और बचत का शानदार संयोजन, ₹10 लाख से शुरू होगा निवेश

On: June 20, 2026 3:55 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--
नई दिल्ली। LIC की ‘बीमा श्री’ योजना भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपनी लोकप्रिय जीवन बीमा योजना ‘बीमा श्री’ को ऐसे ग्राहकों के लिए पेश किया है जो जीवन सुरक्षा के साथ-साथ लंबी अवधि की बचत और आकर्षक रिटर्न चाहते हैं। यह एक भागीदारी आधारित, व्यक्तिगत बचत योजना है, जिसमें बीमा सुरक्षा के साथ गारंटीड लाभ और मैच्योरिटी पर एकमुश्त राशि का प्रावधान किया गया है।

योजना के तहत न्यूनतम बेसिक सम एश्योर्ड (बीमा राशि) 10 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं है। इसमें 14, 16, 18, 20, 24 और 28 वर्ष की पॉलिसी अवधि का विकल्प उपलब्ध है। प्रीमियम भुगतान अवधि पॉलिसी अवधि से 4 वर्ष कम रखी गई है।

मृत्यु पर मिलेगा वित्तीय सुरक्षा कवच

LIC के अनुसार यदि पॉलिसीधारक की पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो नामित व्यक्ति को ‘सम एश्योर्ड ऑन डेथ’ के साथ अर्जित गारंटीड एडिशन और लागू होने पर लॉयल्टी एडिशन का लाभ मिलेगा। मृत्यु लाभ किसी भी स्थिति में जमा किए गए कुल प्रीमियम के 105 प्रतिशत से कम नहीं होगा।

सर्वाइवल बेनिफिट का भी मिलेगा लाभ

इस योजना की एक विशेषता यह है कि पॉलिसीधारक को पॉलिसी अवधि के दौरान निर्धारित वर्षों में सर्वाइवल बेनिफिट भी मिलता है। अलग-अलग पॉलिसी अवधि के अनुसार मूल बीमा राशि का 30 से 45 प्रतिशत तक भुगतान किया जाता है, जिससे निवेशक को बीच-बीच में नकदी प्रवाह प्राप्त होता है।

मैच्योरिटी पर एकमुश्त राशि

यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी अवधि पूरी होने तक जीवित रहता है, तो उसे मैच्योरिटी बेनिफिट के रूप में निर्धारित बीमा राशि के साथ अर्जित गारंटीड एडिशन और लॉयल्टी एडिशन का भुगतान किया जाएगा। इससे निवेशकों को लंबी अवधि में बेहतर वित्तीय सुरक्षा और पूंजी निर्माण का अवसर मिलता है।

योजना की प्रमुख विशेषताएं

  • सुरक्षा और बचत का संयुक्त लाभ
  • सीमित अवधि तक प्रीमियम भुगतान
  • विभिन्न पॉलिसी अवधि के विकल्प
  • गारंटीड एडिशन और लॉयल्टी एडिशन का लाभ
  • सर्वाइवल बेनिफिट की सुविधा
  • ऋण (Loan) की सुविधा उपलब्ध
  • उच्च बीमा राशि पर विशेष लाभ और छूट का प्रावधान

LIC का कहना है कि यह योजना विशेष रूप से उच्च आय वर्ग के उन ग्राहकों के लिए उपयुक्त है जो भविष्य की वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित निवेश और जीवन बीमा सुरक्षा दोनों चाहते हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment