Lebanon-Israel के बीच 10 दिन का युद्धविराम

NFA@0298
1 Min Read


लेंस डेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच लेबनान और इजरायल (Lebanon-Israel) के बीच 10 दिनों के युद्धविराम यानी कि सीजफायर का ऐलान किया गया है। यह घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की।

ट्रंप ने कहा कि यह युद्धविराम लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हुई बेहतरीन बातचीत के बाद संभव हो पाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कदम क्षेत्र में शांति बहाल करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

ट्रंप के मुताबिक, दोनों देशों ने 10 दिनों के लिए संघर्ष रोकने पर सहमति जताई है, ताकि हालात को शांत किया जा सके और आगे की कूटनीतिक बातचीत के लिए रास्ता तैयार हो सके।

मध्य पूर्व में पिछले कुछ समय से लेबनान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ा हुआ था, जिसके चलते सीमा क्षेत्रों में कई बार हमले और जवाबी कार्रवाई की खबरें सामने आई थीं। ऐसे में यह अस्थायी युद्धविराम क्षेत्र में राहत की उम्मीद लेकर आया है।

10 दिनों का यह सीजफायर अस्थायी है, और स्थायी शांति के लिए दोनों पक्षों के बीच व्यापक समझौते की जरूरत होगी।



Source link

Share This Article
Leave a Comment