रायपुर, 9 अक्टूबर। कथा वाचक पं धीरेन्द्र शास्त्री के गाय को राजमाता का दर्जा देने की मांग के बाद बहस जोर पकडऩे लगी है। इस पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार गाय को राजमाता का दर्जा देने पर विचार करेगी।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं धीरेन्द्र शास्त्री ने गुढिय़ारी में दो पहले अपने प्रवचन के बीच गाय को छत्तीसगढ़ में राजमाता का दर्जा देने की मांग की थी।
इस मौके पर सरकार के दो मंत्री केदार कश्यप, और टंकराम वर्मा भी थे। उन्होंने भी ताली बजाकर एक तरह से पं धीरेन्द्र शास्त्री की मांग का समर्थन किया था।
गुरुवार को इस मसले पर सीएम विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सरकार गाय को राजमाता का दर्जा देने पर विचार करेगी।
बताया गया कि महाराष्ट्र में भी गाय को राजमाता का दर्जा है , और वहां गौ वंश की रक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को नक्सलवाद के विरुद्ध निरंतर सफलता प्राप्त हो रही है। 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने केंद्रीय गृह मंत्री का संकल्प अवश्य पूरा होगा।

