--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: स्वामी आत्मानंद स्कूल के दो होनहारों ने बढ़ाया जिले

By NS
On: June 27, 2026 4:16 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


गरियाबंद। CG NEWS: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, गरियाबंद के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के छात्र उज्जवल दीवान (पिता – जोहन राम दीवान) ने पूरे गरियाबंद जिले में प्रथम स्थान (टॉप-1) हासिल करते हुए एकलव्य आदर्श विद्यालय के लिए चयनित होकर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।

इसी के साथ विद्यालय की छात्रा कुमारी वैष्णवी उईके (पिता – जगदेर सिंह उईके) का भी एकलव्य आदर्श विद्यालय के लिए चयन हुआ है। दोनों विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जिससे न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे विद्यालय परिवार और समाज का नाम भी रोशन हुआ है।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख दीपक कुमार बौद्ध (प्राचार्य) एवं प्राथमिक विभाग की प्रधानाध्यापिका अर्चना पचबिए ने दोनों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के निरंतर सहयोग तथा प्राथमिक स्तर से बच्चों का मार्गदर्शन करने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया।

विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें और उनके माता-पिता को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गरियाबंद के पर्यटन स्थलों पर पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंग और नशाखोरी पर चलेगा कानूनी डंडा,एसपी वेदव्रत सिरमौर ने चींगरापगार, जतमई, घटारानी और भूतेश्वरनाथ का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में नव-नियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

CG NEWS : मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने

CG NEWS : दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नदी में डूबा,

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गरियाबंद दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, तिरंगा चौक पर जोरदार स्वागत; अमलीपदर में धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल।

Leave a Comment