--विज्ञापन यहां--

CG CRIME NEWS : महिला ने गला रेतकर की सौतन की हत्या

By NS
On: June 30, 2026 11:04 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बालोद। CG CRIME NEWS : जिले के बालोद थाना क्षेत्र के नेवारीकला गांव में एक महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका की पहले लकड़ी से पिटाई की गई, इसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया गया। पुलिस ने मामले में मृतका के पति की पहली पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान दया बाई साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसके पति चिमन साहू की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी अमृता साहू पर दूसरी पत्नी की हत्या का आरोप है। घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद अमृता साहू घर से चली गई और बाद में थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गरियाबंद के पर्यटन स्थलों पर पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंग और नशाखोरी पर चलेगा कानूनी डंडा,एसपी वेदव्रत सिरमौर ने चींगरापगार, जतमई, घटारानी और भूतेश्वरनाथ का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में नव-नियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

CG NEWS : मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने

CG NEWS : दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नदी में डूबा,

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गरियाबंद दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, तिरंगा चौक पर जोरदार स्वागत; अमलीपदर में धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल।

Leave a Comment