--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: अंडर-19 क्रिकेट में धरसींवा ने मारी बाजी, आरंग रहा

By NS
On: October 5, 2026 4:23 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


मंदिर हसौद। CG NEWS: मंदिर हसौद में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 शालेय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद के अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेजेस स्कूल मंदिर हसौद की प्राचार्या प्रेमशिला एक्का ने की। इस अवसर पर पार्षद एकता मिश्रा, प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा तथा आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में रायपुर जिले के अभनपुर, धरसींवा, तिल्दा एवं आरंग विकासखंड की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में धरसींवा विकासखंड की टीम विजेता, जबकि आरंग विकासखंड की टीम उपविजेता रही।

आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी संभाग स्तर पर रायपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की संभाग स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन भी मंदिर हसौद में ही किया जाएगा।

प्रतियोगिता का संयोजन विकासखंड सहायक खेल अधिकारी एवं सचिव ओंकेश्वर सोनवानी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान  टेंभुकर, विकासखंड खेल अधिकारी राकेश प्रधान, व्यायाम शिक्षक अमित चंद्राकर, मोहम्मद फारूक, केके देवांगन, खोमन निषाद, प्रियल साहू, अमित बंजारे, शशिकांत बांधे सहित आरंग क्रिकेट क्लब के अश्वनी रात्रे, अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment