--विज्ञापन यहां--

पत्रकार पंकज शर्मा की जयंती के अवसर पर मूर्ति अनावरण आज

By NS
On: October 5, 2026 2:21 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG NEWS: पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान से विशिष्ट पहचान बनाने वाले स्व. पत्रकार पंकज शर्मा की जयंती के अवसर पर आज उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

यह गरिमामय समारोह आज शाम 5 बजे से, पंकज गार्डन, खोखो पारा, पुरानी बस्ती, रायपुर में आयोजित होगा।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा होंगे, जबकि अध्यक्षता माननीय सांसद, लोकसभा रायपुर  बृजमोहन अग्रवाल करेंगे।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में :
–  राजेश मूणत, विधायक, रायपुर पश्चिम
–  सुनील सोनी, विधायक, रायपुर दक्षिण
–  मोतीलाल साहू, विधायक, रायपुर ग्रामीण
–  पुरंदर मिश्रा, विधायक, रायपुर उत्तर
–  अनुज शर्मा, विधायक, धरसींवा एवं पद्मश्री
–  मीनल चौबे, महापौर, नगर पालिक निगम रायपुर

– Advertisement –

Ad image

विशिष्ट अतिथि के रूप में :
–  सूर्यकांत राठौर, सभापति, नगर पालिक निगम रायपुर
–  रमेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष, रायपुर भाजपा
–  अंबर अग्रवाल, अध्यक्ष, जोन क्र. 5 एवं पार्षद वार्ड नं. 42

इस समारोह का आयोजन प्रांतीय अखण्ड ब्राह्मण समाज, छत्तीसगढ़, प्रेस क्लब रायपुर, विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति एवं शुभचिंतकों द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

आयोजन समिति ने सभी पत्रकार साथियों, सामाजिक बंधुओं एवं नागरिकों से विनम्र आग्रह किया है कि अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस स्मृति समारोह की शोभा बढ़ाएं और स्व. पंकज शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करें।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment