--विज्ञापन यहां--

बच्चों को देखकर शिक्षा मंत्री ने रोका काफिला, आत्मानंद स्कूल में विकास कार्यों की घोषणा

By NS
On: October 5, 2026 1:18 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज सेवा सेतु शिविर में शामिल होने ग्राम फेकारी पहुंचे थे। इसी दौरान ग्राम सेलूद में स्कूली बच्चों को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और बच्चों से संवाद किया। मंत्री ने बच्चों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।
इसके बाद शिक्षा मंत्री यादव स्वामी आत्मानंद स्कूल सेलूद पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों शौचालय की मांग को लेकर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चक्काजाम किया था। मंत्री ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग पर तत्काल राशि जारी कराई गई थी। प्राचार्य ने बताया कि शौचालय निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

मंत्री यादव ने स्कूल में साइकिल स्टैंड, बाउंड्रीवाल और वॉलीबॉल ग्राउंड बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वीबी-जी रामजी योजना के तहत 4 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है, जिससे आवश्यक विकास कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे।
विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मंत्री ने कहा कि आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का है। बच्चों को पढ़ाई के साथ नई तकनीक में भी दक्ष होना चाहिए। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में गूगल, एक्सेल सहित कई कंपनियां बच्चों को एआई प्रशिक्षण के लिए तैयार कर रही हैं। पहले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसके बाद विद्यार्थियों को प्रशिक्षण मिलेगा। साथ ही बच्चों के लिए इंग्लिश लर्निंग कोर्स शुरू करने की भी बात कही।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment