--विज्ञापन यहां--

पुलिस ने 49 दिन में 2.74 लाख लोगों तक पहुंचाया साइबर

By NS
On: October 4, 2026 9:46 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


अंबिकापुर। CG NEWS: बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम जनता को डिजिटल ठगी से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए गए ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत सरगुजा पुलिस ने 49 दिनों में लगभग 2.74 लाख लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में सरगुजा पुलिस ने रेंज के सभी जिलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए साइबर जागरूकता के क्षेत्र में पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई है।

– Advertisement –

Ad image

अभियान के दौरान पुलिस की टीमों ने जिले के कोने-कोने में पहुंचकर कुल 8,227 से अधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से 2,74,247 नागरिकों को सीधे जोड़कर उन्हें साइबर सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता का संदेश दिया गया।

रक्षाबंधन पर बांधा ‘साइबर रक्षा सूत्र’

रक्षाबंधन पर्व के दौरान आयोजित ‘साइबर रक्षा सूत्र’ अभियान में सरगुजा पुलिस की टीमों ने नागरिकों और बहनों की कलाई पर साइबर सुरक्षा संदेशों से युक्त ‘साइबर रक्षा सूत्र’ (राखी) बांधकर उन्हें साइबर ठगी से सुरक्षित रहने का संकल्प दिलाया। त्यौहार के माहौल में इस पहल ने आम जनता का ध्यान अपनी ओर खींचा और बड़े पैमाने पर लोगों को जागरूक किया।

– Advertisement –

Ad image

जन्माष्टमी में ‘मटका फोड़’ के जरिए दिया साइबर फ्रॉड से बचने का संदेश

जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरगुजा पुलिस ने जन्माष्टमी के दौरान ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में आम नागरिकों को साइबर अपराधों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया गया। इस अनूठे आयोजन के माध्यम से बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं और नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचने के टिप्स दिए गए।

रेंज में अव्वल रही सरगुजा पुलिस

सरगुजा पुलिस रेंज के सभी जिलों में इस अभियान में सरगुजा पुलिस का प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस की विशेष टीमों ने स्कूलों, कॉलेजों, हाट-बाजारों, शासकीय कार्यालयों, पंचायत भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जाकर चौपाल और संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया।

हर वर्ग तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

इस विशेष अभियान के तहत समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए जागरूक किया गया।

विद्यार्थी एवं युवा: स्कूल और कॉलेजों में सेमिनार आयोजित कर सोशल मीडिया हैकिंग, गेमिंग फ्रॉड और ऑनलाइन बुलिंग से बचाव के तरीके बताए गए।

वरिष्ठ नागरिक एवं गृहिणी: डिजिटल बैंकिंग, OTP, UPI PIN तथा फर्जी कॉल और लिंक से सावधान रहने की जानकारी दी गई।

ग्रामीण क्षेत्र: ‘साइबर ग्राम चौपाल’ के जरिए दूरदराज के ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों के प्रति सतर्क किया गया। इसके अतिरिक्त, वित्तीय अपराधों जैसे KYC अपडेट फ्रॉड, शेयर मार्केट एवं ट्रेडिंग फ्रॉड, जॉब फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट तथा फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

ठगी होते ही तुरंत 1930 पर करें कॉल

सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कभी भी अपना OTP, UPI PIN, बैंक पासवर्ड या कार्ड की जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

यदि किसी कारणवश साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो बिना समय गंवाए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

सरगुजा पुलिस का यह संकल्प है कि यह अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर हर नागरिक को इतना सक्षम और जागरूक बनाएगा कि वे खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी साइबर ठगी से बचा सकें।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment