--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: टीन शेड के नाम पर कथित भ्रष्टाचार के आरोप, यूथ

By NS
On: October 4, 2026 7:17 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


भानुप्रतापपुर । Youth Congress: भानुप्रतापपुर में पंचायतों के विकास कार्यों को लेकर यूथ कांग्रेस ने सरकार और संबंधित विभाग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्कूल जतन योजना और मुरुम सड़क के बाद अब टीन शेड के कार्यों में कथित अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं।

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज वाधवानी ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल, आंगनबाड़ी, सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है, लेकिन कई जगह विकास के नाम पर सिर्फ टीन शेड लगाए जाने को ही विकास का रूप दिया जा रहा है। पंकज वाधवानी ने मांग की है कि टीन शेड के लिए स्वीकृत राशि, वास्तविक लागत, निर्माण की गुणवत्ता और किए गए भुगतान की जांच कराई जाए।

– Advertisement –

Ad image

वहीं, भानुप्रतापपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश यदु ने प्रत्येक पंचायत में टीन शेड से जुड़े कार्यों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कार्यादेश, खरीदी के बिल, भुगतान की राशि और निर्माण स्थल का मौके पर भौतिक सत्यापन होना चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सरकारी राशि के अनुरूप वास्तव में काम हुआ है या नहीं।

वहीं यूथ कांग्रेस नेता हरेश रावटे ने आरोप लगाया कि कुछ टीन शेड के ठेके बड़े नेताओं और अधिकारियों के करीबियों को दिए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच तथा ऑडिट कराने की मांग की है।

– Advertisement –

Ad image

यूथ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि जांच में वित्तीय अनियमितता या सरकारी राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

वाधवानी ने कहा..ग्रामीण जनता को सिर्फ टीन की छत नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण स्कूल, आंगनबाड़ी, सड़क, पानी और वास्तविक विकास चाहिए। विकास के नाम पर सरकारी राशि के दुरुपयोग को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से क्या जवाब सामने आता है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment