--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: तिरुपति मोटर्स कर्मचारी की करंट लगने से

By NS
On: October 4, 2026 5:14 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


जांजगीर-चांपा । CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के चांपा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… तिरुपति मोटर्स में पिछले 8 वर्षों से काम कर रहे 30 वर्षीय कर्मचारी शिवराम धीवर की करंट लगने से मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि 2 अक्टूबर को शिवराम को तिरुपति मोटर्स द्वारा काम के सिलसिले में रायपुर भेजा गया था, जहां कार्य के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। शिवराम तिरुपति मोटर्स में फिटर-वेल्डर के रूप में कार्यरत था।

– Advertisement –

Ad image

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के महज 4 माह के मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया है। इधर, बड़ी संख्या में परिजन तिरुपति मोटर्स के सामने पहुंचकर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों ने उचित मुआवजा देने के साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment