--विज्ञापन यहां--

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ‘SKOCH

By NS
On: October 1, 2026 6:35 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के शासकीय निवास, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने सौजन्य भेंट की। उनके साथ प्रमुख रूप से चंद्रकला डॉ खुमान वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा नेवरा, भाजपा नेता डाक्टर खुमान वर्मा , ईश्वर यदु सभापति लोकनिर्माण ,राजस्व व बाजार विभाग, सभापति सतीश निषाद उपस्थित रहे कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन माननीय टंकराम वर्मा से चंद्रकला डॉ खुमान वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा नेवरा ने नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा के सर्वांगीण विकास हेतु महत्वपूर्ण चर्चा किया।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्माने डॉ. वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में आयोग को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘SKOCH गोल्डन अवार्ड’ से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। और कहा की राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अभिनव नवाचार ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया है और बाल अधिकारों के क्षेत्र में यह पुरस्कार पाने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment