--विज्ञापन यहां--

देवादा सरपंच ने शोकाकुल परिवार को दी आर्थिक एवं खाद्यान्न सहायता

By NS
On: September 30, 2026 9:19 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। ग्राम पंचायत देवादा की सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने गांव की निवासी सिरोबाई यादव के निधन पर उनके शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को 5 हजार रुपए नगद एवं एक कट्ठा चावल सहयोग स्वरूप प्रदान किया।
सरपंच ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहना समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उपसरपंच सोहन साहू, उपेंद्र कुमार यादव (पुत्र), राजेश, सुरेश, भीमेश, मनोहर, चंद्रकांत, टिकेश्वर, कामेश, प्रणय, मयंक सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment