दुर्ग। CG NEWS: दुर्ग के गनियारी स्थित सरकारी स्कूल में मंगलवार को परीक्षा के दौरान बड़ा हादसा हो गया,, कक्षा में करीब 50 बच्चे परीक्षा दे रहे थे,, तभी अचानक छत का प्लास्टर बच्चों के ऊपर आ गिरा। जिसमें 3 बच्चे घायल हो गए।
घायल बच्चों में 10वीं की छात्रा द्रौपदी ठाकुर भी शामिल है। उसके सिर में चोट आई है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सिर में 3 टांके लगाए गए। प्लास्टर गिरते ही परीक्षा दे रहे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत रही कि हादसा बड़ा नहीं हुआ,, लेकिन परीक्षा के दौरान स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने की घटना ने स्कूल भवन की सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। मामले की जानकारी के बाद शिक्षा विभाग की टीम स्कूल पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।






