तिल्दा नेवरा -ग्राम पंचायत भुरसुदा में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सीएसआर मद से, एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर और ओम हॉस्पिटल तिल्दा नेवरा के विशेषज्ञ डॉक्टरों के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद लोगों को सुलभ और नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में भुरसुदा , गुजरा एवं आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के 315 ग्रामीणों ने नेत्र जांच, रक्त जांच, बीपी, शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच कर उचित उपचार एवं परामर्श दिया गया, साथ ही आवश्यकतानुसार आगे के इलाज के लिए पंजीकरण भी किया गया।शिविर के दौरान 31 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें रायपुर ले जाकर एमजीएम हॉस्पिटल में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सहयोग से नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। ऑपरेशन हेतु मरीजों के आने-जाने एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था भी की गई है।

संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के एम. जी. के. मूर्ति ने कम्पनी की ओर से ग्रामीणों को शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा अपने स्वास्थ के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया
वही कंपनी की सीएसआर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने कहा कि कंपनी समय-समय पर ऐसे नि:शुल्क शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों की मदद करती रही है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटी से छोटी बीमारी को भी नजरअंदाज न करें और समय पर डॉक्टर से परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ लें।
शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों एवं नजर के चश्मों का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भुरसुदा के सरपंच श्रीमती सरोजनी वर्मा,सरपंच प्रतिनिधि सतीश वर्मा, उप सरपंच,राजेश नायक,पंच श्रीमती पूजा बघेल , पंचगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के एम. जी. के. मूर्ति, सुचिता जैन,धर्मेश नायक लक्ष्मी, राकेश कुमार निर्मलकर एवं जितेंद्र वर्मा डा -राहुल दुबे का सराहनीय योगदान रहा।






