रायपुर। RAIPUR NEWS : दिनांक 28 सितंबर 2026 की रात्रि को रायपुर शहर में गणेश झांकी चल समारोह प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी मालवाहक एवं मध्यम मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश हेतु रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा!
उक्त अवधि में भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों का रायपुर शहर के भीतर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस द्वारा झांकी चल समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक डायवर्सन एवं वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था की जाएगी।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रतिबंध का पालन करें एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।







