--विज्ञापन यहां--

करसा में नाली सफाई नहीं होने से बजरंग चौक जलमग्न, मकानों पर मंडरा रहा खतरा

By NS
On: September 26, 2026 9:52 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। ग्राम पंचायत करसा में नाली की सफाई नहीं होने के कारण भारी बारिश के बाद बजरंग चौक में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। ग्रामीण भोलाराम साहू ने बताया कि नाली की सफाई को लेकर ग्राम पंचायत के पंच एवं सरपंचों को सूचित किए जाने के बावजूद अब तक सफाई नहीं कराई गई है।
लगातार हो रही बारिश के कारण बजरंग चौक में करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया है। जलभराव के चलते ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं पानी भरने से दो मकानों पर भी गिरने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से तत्काल नाली की सफाई कराने और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment