--विज्ञापन यहां--

जमराव में नदी पर तटबंध नहीं बनने से ग्रामीणों की जान पर मंडरा रहा खतरा

By NS
On: September 26, 2026 11:28 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। ग्राम पंचायत जमराव से होकर गुजरने वाली नदी में तटबंध निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक तटबंध निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।
लगातार बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर पानी के बस्ती की ओर पहुंचने का खतरा बना रहता है। नदी का पानी बस्ती में प्रवेश करने की स्थिति में घरों, सड़कों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। तटबंध निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदन दिया गया है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
जनपद सदस्य दामिनी राकेश साहू ने भी प्रशासन से इस समस्या का जल्द निराकरण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कराकर आवश्यक स्थानों पर मजबूत तटबंध निर्माण कराया जाना जरूरी है, ताकि बारिश के दौरान ग्रामीणों को बाढ़ और जलभराव के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।
ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से जनहित और ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तटबंध निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment