--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा: तालाब में

By NS
On: September 25, 2026 5:25 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


नगरी। CG NEWS: गणेश प्रतिमा विसर्जन के उल्लास के बीच गुरुवार को नगरी के गुढ़ियारी तालाब में एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान गहरे पानी में जाने से वार्ड क्रमांक-2 निवासी किशन यादव की डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और विसर्जन का माहौल अचानक मातम में बदल गया।

बताया गया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान किशन यादव तालाब के गहरे हिस्से में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तालाब में उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब 20 से 25 मिनट की मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया।

– Advertisement –

Ad image

इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल शासकीय अस्पताल नगरी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा हादसे की परिस्थितियों और युवक के तालाब में डूबने के कारणों की जांच की जा रही है।

गणेश विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे से इलाके में शोक की लहर है। जिस मौके पर श्रद्धालु गणपति बप्पा को विदाई देने पहुंचे थे, वहीं एक परिवार ने अपने युवक को हमेशा के लिए खो दिया।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment