--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : सिकासार बांध में बढ़ा जलस्तर, 4 गेट खोलकर

By NS
On: September 24, 2026 4:57 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


गरियाबंद। CG NEWS : जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच पैरी नदी पर स्थित सिकासार बांध में जलस्तर एवं पानी की आवक पर जल संसाधन विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधीक्षण अभियंता जल संसाधन संभाग गरियाबंद श्री एस के बर्मन ने बताया कि 24 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे प्राप्त अद्यतन जानकारी के अनुसार बांध का जलस्तर 1328.50 फीट दर्ज किया गया। बांध में वर्तमान में 167.37 मिलियन घन मीटर पानी का भंडारण है, जो कुल जलभराव क्षमता का 84.18 प्रतिशत है।

*चार गेट खोले गए, 5,575 क्यूसेक पानी की निकासी* –

– Advertisement –

Ad image

बांध में लगातार हो रही पानी की आवक को नियंत्रित करने के लिए कुल चार गेट खोले गए हैं। इनमें तीन गेट 3-3 फीट तथा एक गेट 2 फीट तक खुला है। स्पिल गेट के माध्यम से 4,950 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। इसके अतिरिक्त पावर प्लांट के माध्यम से 625 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार बांध से कुल 5,575 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है।
सिकासार बांध के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते बांध में 5,280 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई है। पानी की आवक और बांध के जलस्तर को ध्यान में रखते हुए गेटों के माध्यम से जल निकासी का प्रबंधन किया जा रहा है।

*सिकासार में 25.6 और मैनपुर में 31.8 मिमी वर्षा* –

पिछले 24 घंटे में सिकासार क्षेत्र में 25.6 मिलीमीटर तथा मैनपुर क्षेत्र में 31.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। बारिश एवं जलग्रहण क्षेत्र से आने वाले पानी के कारण बांध में जल आवक बनी हुई है। जल संसाधन विभाग द्वारा बांध के जलस्तर, जल आवक एवं निकासी की लगातार निगरानी की जा रही है। वर्तमान में 84.18 प्रतिशत जलभराव के बीच चार गेटों के माध्यम से पानी की निकासी की जा रही है, ताकि बांध में जलस्तर का समुचित प्रबंधन किया जा सके।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment