--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी,

By NS
On: September 24, 2026 10:42 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG NEWS: गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजे साउंड सिस्टम लगे दो वाहनों को साउंड बॉक्स और एम्प्लीफायर सहित जब्त किया है। मामले में आशीष तिवारी और शिव प्रसाद पटेल के खिलाफ कोलाहल अधिनियम की धारा तहत कार्रवाई की गई है।

गणेश विसर्जन के दौरान कुछ स्थानों पर निर्धारित मानकों से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इससे ध्वनि प्रदूषण के साथ आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। इसी दौरान कोतवाली चौक के पास डीजे वाहन के विद्युत तार के संपर्क में आने से शॉर्ट सर्किट की स्थिति भी बनी, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई थी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक CG-08/AL-0523 और CG-13/BK-0925 को साउंड बॉक्स और एम्प्लीफायर सहित जब्त कर लिया।

– Advertisement –

Ad image

आपको बता दे की गणेश समितियों और आयोजकों को पहले ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और थाना स्तर पर आयोजित बैठकों में डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों और अनुमति संबंधी नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई थी। इसके बावजूद तेज आवाज में डीजे बजाए जाने पर कार्रवाई की गई।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment