--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: रात में घर के बाहर से बाइक चोरी, अगले दिन

By NS
On: September 24, 2026 8:41 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने के बाद उसे कबाड़ में तब्दील करने का मामला सामने आया है। चोरों ने बाइक को चोरी करने के बाद उसके अलग-अलग पार्ट्स खोलकर अलग कर दिए। मामले में सकरी पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बाइक का चेसिस और अन्य पार्ट्स बरामद किए हैं। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

दरअसल, तिफरा मन्नाडोल निवासी 36 वर्षीय योगेंद्र कुमार ध्रुव वर्तमान में सैदा में रह रहे हैं। उन्होंने 20 सितंबर की शाम करीब सात बजे काम से लौटने के बाद अपनी प्लेटिना बाइक घर के बाहर खड़ी की थी और घर के अंदर चले गए। अगले दिन 21 सितंबर की सुबह करीब चार बजे जब वे उठे तो बाइक अपनी जगह से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को दो युवकों पर संदेह हुआ। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सैदा निवासी मयंक उपाध्याय और हर्ष वैष्णव उर्फ अवि को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों पुलिस को पहले गोलमोल जवाब देते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने मिलकर बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की बाइक का चेसिस और अलग-अलग किए गए अन्य पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस केe मुताबिक, चोरी के बाद बाइक के पार्ट्स अलग कर उसे कबाड़ की शक्ल दे दी गई थी। मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment