--विज्ञापन यहां--

पाटन नगर के अस्वा तालाब में सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमदान, स्वच्छता का लिया संकल्प

By NS
On: September 23, 2026 6:50 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 15 स्थित अस्वा तालाब में जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में “सेवा मेरा योगदान” का संकल्प लिया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा। आगामी दिनों में नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी श्रमदान कर साफ-सफाई की जाएगी। उन्होंने नगरवासियों से अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की।
नगर पंचायत पाटन को स्वच्छता के क्षेत्र में तीन से अधिक बार राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जा चुका है। इसी स्वच्छता परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बन्छोर, महामंत्री अखिलेश मिश्रा, राजू निषाद, सभापति देवेन्द्र ठाकुर, सभापति जितेंद्र निर्मलकर, पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन, पार्षद अन्नपूर्णा पटेल, एल्डरमैन गंगा प्रसाद देवांगन, प्रकाश बिजौरा, दामोदर चक्रधारी, विनीता देवांगन, हेमलता पटेल, रेणुका बिजौरा, उनिका वर्मा, योगेश सोनी, नागेन्द्र कश्यप, हरिशंकर साहू, सागर सोनी, आदित्य सावर्णी, आर्यन देवांगन, अभिषेक बिजौरा, मिलन देवांगन, केशव बन्छोर, हिमालय यादव, घनश्याम सोनी, राजू निषाद, मिथलेश यादव सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment