गरियाबंद। CG NEWS : गरियाबंद जिले के सड़कपारसुली वन परिक्षेत्र में तेंदुए के हमले से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हाटमोहा गांव में सुबह शौच के लिए निकली उकरी बाई भुंजिया को तेंदुआ उठा ले गया। करीब 200 मीटर दूर महिला का शव मिला। वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों को तत्काल राहत राशि के रूप में 25 हजार दिया गया है तथा 5 लाख 75 हजार पी एम रिपोर्ट और पुलिस रिपोर्ट के पश्चात दिया जाएगा। वन विभाग का कहना है कि जहां-जहां वन पशुओं की सक्रियता देखे जाने वाले क्षेत्र हैं वहां वे मुनादी कर लोगों को सतर्क व सावधान रहने की चेतावनी दे रहे हैं।
घटना पीपरछड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम हाटमोहा की है। बताया जा रहा है कि उकरी बाई भुंजिया सुबह दिशा-शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान तेंदुआ उन्हें उठाकर जंगल की ओर ले गया। काफी तलाश के बाद महिला का शव घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर बरामद किया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए गरियाबंद लाया गया है। वन विभाग ने 6 लाख रुपये राहत राशि देने की बात कही है, जबकि तत्काल 25 हजार रुपये परिजनों को सहायता दी गई है।






