मौसम खराब होने के कारण भूपेश बघेल और

NFA@0298
1 Min Read


रायपुर। BREAKING: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को लेकर दिल्ली से रायपुर आ रहा विमान खराब मौसम के कारण नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर हुआ। दोनों नेता दिल्ली में कांग्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रहे थे।

– Advertisement –

Ad image

जानकारी के अनुसार, रायपुर में प्रतिकूल मौसम और खराब दृश्यता के चलते विमान को सुरक्षा की दृष्टि से नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

मौसम सामान्य होने के बाद दोनों नेता रायपुर के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने राहत व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं के सुरक्षित होने पर संतोष जताया है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment