--विज्ञापन यहां--

ग्रैंड न्यूज़ की खबर के बाद जागे अफसर, रेलवे ट्रैक के ऊपर

By NS
On: September 20, 2026 9:30 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। न्यायधानी के नेहरू नगर जोन में रेलवे ट्रैक के ऊपर मौजूद कमजोर 33 केवी बिजली टॉवर को लेकर ग्रैंड न्यूज़ की खबर का बड़ा असर हुआ है। खबर प्रसारित होने के बाद रेलवे और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और टॉवर की स्थिति का निरीक्षण किया। अब मामले में स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है।

दरअसल, ग्रैंड न्यूज़ ने रेलवे ट्रैक के ऊपर खड़े कमजोर 33 केवी बिजली टॉवर की स्थिति को प्रमुखता से उठाया था। टॉवर के चारों पायों के कमजोर और झुके होने के साथ ही नीचे से रेलवे ट्रैक गुजरने के कारण सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे थे।

खबर प्रसारित होने के बाद रेलवे और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और टॉवर का निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक टॉवर विद्युत विभाग के अधीन है, जबकि टॉवर वाली जमीन रेलवे की है। ऐसे में स्थायी समाधान के लिए रेलवे की एनओसी जरूरी है।

वहीं, भविष्य में रेलवे ट्रैक के नीचे से अंडरग्राउंड केबलिंग के जरिए बिजली लाइन को सुरक्षित करने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है। इधर, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री अमित यादव और समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता धनीराम यादव ने भी टॉवर की स्थिति पर चिंता जताते हुए जल्द सुधार और स्थायी समाधान की मांग की है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment