--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: खुले ट्रांसफार्मर दे रहे हादसों को न्योता, जर्जर

By NS
On: September 19, 2026 8:40 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ सकती है। आरडीएस योजना के तहत लगाए गए बिजली बॉक्स और ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है।

शहर के कई इलाकों में ट्रांसफार्मरों के ढक्कन या तो जर्जर हो चुके हैं या पूरी तरह खुले पड़े हैं। हाईवोल्टेज लाइन से जुड़े इन ट्रांसफार्मरों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से हादसे की आशंका बनी हुई है।

– Advertisement –

Ad image

शहर के कई व्यस्त इलाकों में ट्रांसफार्मरों की स्थिति चिंताजनक नजर आ रही है। कहीं बॉक्स खुले हैं, तो कहीं सुरक्षा कवर जर्जर हालत में हैं। जिला मुख्यालय के नजदीक भी ऐसे ट्रांसफार्मर नजर आ रहे हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

इस तरह के खुले और जर्जर ट्रांसफार्मर मे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। बावजूद इसके, लंबे समय से इनकी मरम्मत और सुरक्षा कवर को लेकर विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। अब देखना होगा कि बिजली विभाग इन खुले ट्रांसफार्मरों को कब तक दुरुस्त करता है।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment