--विज्ञापन यहां--

पान मसाला विज्ञापन विवाद में बॉलीवुड सितारों पर शिकंजा

By NS
On: September 19, 2026 12:18 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


मुंबई। Pan Masala Ad Controversy: पान मसाला से जुड़े एक विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने स्पष्ट किया है कि किसी सेलिब्रिटी की पहचान या लोकप्रियता कानून से ऊपर नहीं है और मामले में नियमों के मुताबिक ही कार्रवाई की जाएगी।

मामला एक इलायची के विज्ञापन से जुड़ा है, जिसमें तीनों अभिनेता नजर आए थे। महाराष्ट्र FDA का आरोप है कि इस तरह के विज्ञापन के जरिए प्रतिबंधित पान मसाला ब्रांड का अप्रत्यक्ष या सरोगेट प्रचार हो सकता है। इसी आधार पर विभाग ने अगस्त में तीनों अभिनेताओं को शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

– Advertisement –

Ad image

FDA कमिश्नर के मुताबिक, तीन में से दो अभिनेताओं ने नोटिस का जवाब दे दिया है, जबकि एक अभिनेता की ओर से जवाब नहीं मिलने के बाद उसके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि, विभाग ने सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया है कि जवाब नहीं देने वाला अभिनेता कौन है।

तुकाराम मुंढे ने यह भी कहा कि विज्ञापन में किसी उत्पाद का प्रचार करने वाले सेलिब्रिटी की भी जिम्मेदारी बनती है। उनके अनुसार, किसी ब्रांड से जुड़ने से पहले एंडोर्सर को संबंधित उत्पाद और उसके कानूनी पहलुओं की उचित जांच करनी चाहिए।

– Advertisement –

Ad image

कंपनी ने भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

इस विवाद में इलायची बनाने वाली कंपनी पीबी एग्रो एलएलपी ने महाराष्ट्र FDA की कार्रवाई को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कंपनी ने FDA की ओर से जारी नोटिस को रद्द करने की मांग की थी।

14 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि विवाद महाराष्ट्र FDA की कार्रवाई से संबंधित है और ऐसे मामले में महाराष्ट्र की अदालतें अधिक उपयुक्त मंच हैं। इसके बाद FDA की कार्रवाई पर दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से कोई रोक नहीं लगी।

फिलहाल मामला नियामक कार्रवाई के अगले चरण में है। दो अभिनेताओं के जवाबों की समीक्षा के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी, जबकि नोटिस का जवाब नहीं देने वाले अभिनेता के खिलाफ FDA ने कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाने की बात कही है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment