--विज्ञापन यहां--

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोबरा नयापारा पुलिस की

By NS
On: September 17, 2026 9:24 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक द्वारा चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के तहत थाना गोबरा नयापारा पुलिस द्वारा पुलिस एवं आम नागरिकों के मध्य विश्वास, सहयोग एवं सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से निरंतर जनजागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

“सेवा संकल्प अभियान” का प्रमुख उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं तत्परता से सुनना, पुलिस सेवाओं को नागरिकों के लिए अधिक सुलभ एवं सहज बनाना तथा समाज में सुरक्षा, जागरूकता और कानून के प्रति विश्वास को बढ़ावा देना है।

– Advertisement –

Ad image

इसी क्रम में गोबरा नयापारा पुलिस द्वारा क्षेत्र के नागरिकों से अवैध हथियार अपने पास न रखने तथा ऐसे हथियारों को पुलिस के समक्ष स्वेच्छा से समर्पित करने की अपील की गई। पुलिस की इस अपील का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला तथा नागरिकों द्वारा अवैध तलवार, चाकू एवं अन्य धारदार हथियार पुलिस के समक्ष समर्पित किए गए।

पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए अवैध हथियारों के विरुद्ध पुलिस का सहयोग करें तथा अपने पास मौजूद किसी भी अवैध हथियार की सूचना पुलिस को दें अथवा उसे स्वेच्छा से समर्पित करें।

गोबरा नयापारा पुलिस द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” निरंतर जारी रखते हुए जनसहयोग के माध्यम से क्षेत्र को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत बोरिद में 1101 आशीर्वाद के दीप जलाकर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

झीट में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्ज्वलित कर दीर्घायु की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर

लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

25 हजार दीपों से जगमगाया भूतेश्वरनाथ धाम सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मौजूदगी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, उमड़ी जनभागीदारी सेवा, संकल्प और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश से रोशन हुआ गरियाबंद

सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Leave a Comment