--विज्ञापन यहां--

कुत्ता पाल रहे हैं तो हो जाएं सावधान! बिना लाइसेंस तीन लोगों पर 15 हजार का जुर्माना

By NS
On: September 16, 2026 8:21 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


लखनऊ। Pet Dog License: पालतू कुत्तों के लाइसेंस को लेकर लखनऊ नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। सुबह जोन-4 के गोमतीनगर क्षेत्र में नगर निगम की पशु कल्याण टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। विशाल खंड, विराट खंड और लोहिया पार्क के आसपास हुई जांच के दौरान बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वाले तीन लोगों पर कार्रवाई की गई। इनसे कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

नगर निगम के अनुसार अभियान सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुआ। इस दौरान पशु कल्याण टीम के साथ प्रवर्तन दल, डॉग कैचिंग स्क्वाड और निगम के कर्मचारी भी मौजूद रहे। जांच में कई ऐसे पालतू कुत्ते भी मिले, जिनका लाइसेंस और वैक्सीनेशन रिकॉर्ड पूरा था।

– Advertisement –

Ad image

मौके पर ही बनाए गए तीन लाइसेंस

बिना लाइसेंस पालतू कुत्ता रखने के मामले में तीन लोगों से 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही मौके पर ही तीन नए लाइसेंस भी बनाए गए। नगर निगम के मुताबिक जुर्माने और लाइसेंस शुल्क सहित कुल 18 हजार रुपये निगम कोष में जमा हुए।

लखनऊ में करीब 10 हजार पालतू कुत्ते

नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में करीब 10 हजार पालतू कुत्ते हैं, जबकि अब तक लगभग 3,400 लाइसेंस ही बनाए गए हैं। निगम का कहना है कि लाइसेंस चेकिंग अभियान का उद्देश्य पालतू कुत्तों का रिकॉर्ड व्यवस्थित करने के साथ सार्वजनिक सुरक्षा, स्वच्छता और रैबीज से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करना भी है।

– Advertisement –

Ad image

रैबीज वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र जरूरी

नगर निगम के अनुसार कुत्ते का लाइसेंस रैबीज टीकाकरण प्रमाणपत्र और पालतू पशु अनुज्ञप्ति, नियंत्रण तथा विनियमन उपविधि-2025 के पालन संबंधी शपथ पत्र के आधार पर जारी किया जाता है। लाइसेंस नगर निगम की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बनवाया जा सकता है। इसके अलावा पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग में भी आवेदन किया जा सकता है। नागरिकों की सुविधा के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित पशु चिकित्सालयों और पेट क्लीनिकों पर भी लाइसेंस बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

कुत्ते को घुमाते समय लीश जरूरी

पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने पालतू कुत्ता मालिकों से अनिवार्य रूप से लाइसेंस बनवाने और समय पर रैबीज का टीकाकरण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुत्ते को बाहर टहलाते समय मजबूत लीश का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। नगर निगम की टीम आने वाले दिनों में भी अलग-अलग इलाकों में लाइसेंस और वैक्सीनेशन की जांच जारी रखेगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment