--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: शहर के सभी वार्डों में लगेंगी 100-100 स्ट्रीट लाइट

By NS
On: September 15, 2026 1:07 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG NEWS: शहर के सभी वार्डों को रोशन करने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। काउंसिल की बैठक में प्रत्येक वार्ड के लिए 100-100 स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। स्वीकृति के बाद प्रस्ताव को शासन के पास भेज दिया गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद वार्डों में स्ट्रीट लाइट की संख्या बढ़ाई जाएगी।

वर्तमान में नगर निगम की ओर से प्रत्येक वार्ड में करीब 10-10 स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराई जा रही हैं। वार्डों के क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज से यह संख्या पर्याप्त नहीं होने की बात सामने आ रही है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट की संख्या बढ़ाने की योजना तैयार की है।नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर के वार्डों में पहले से भी पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइट मौजूद हैं।

– Advertisement –

Ad image

लेकिन कई स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा लाइट तोड़ दिए जाने के कारण समस्या उत्पन्न होती है। इसके चलते कई इलाकों में रात के समय अंधेरा रहता है।अब नगर निगम शहर को बेहतर रोशनी से जगमग रखने की दिशा में प्रयास कर रहा है। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment